सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उनके साथ फिल्मों से लेकर स्टेज परफॉर्मेंस तक हर जगह नजर आने के लिए हसीनाएं बेचैन रहती हैं। हालांकि एक हसीना ऐसी है जो ना सलमान का नाम लेना चाहती है और ना ही उनके पास जाना पसंद करती है। वो हसीना सिर्फ बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे सुंदर महिला है यानि की ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या और सलमान के बीच कभी प्यार था लेकिन उनका रिश्ता एक बेहद ही खराब मोड़ पर खत्म हुआ।
ऐसे में सलमान और ऐश एक दूसरे से दूर रहते हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि सलमान को ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन से कभी कोई शिकायत नहीं रही। वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन भी सलमान को बुरा इंसान नहीं मानते है। इस बात की मिसाल हाल ही में आईफा में देखने को मिली जब दोनों सितारों को एक दूसरे के अगल बगल बैठा दिया गया।
बात करते साथ नजर आए सलमान-अभिषेक
दरअसल बॉलीवुड में इन दिनों आईफा की धूम देखने को मिल रही है। इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। कई बार ऐसे इवेंट में कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ जाती हैं जो अपने आप में काफी खास होती हैं। अब हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सलमान और अभिषेक एक दूसरे संग मिलते दिख रहे हैं।
बता दें कि आईफा में अभिषेक बच्चन अपनी खूबसूरत पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचे। इस इवेंट में सलमान खान भी अपने दबंग अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सलमान और अभिषेक बच्चन बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच में शेख बैठे दिखाई दे रहे हैं। विरल भयानी द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।
यूजर्स करने लगे ऐसे ऐसे कमेंट
एक यूजर ने इस तस्वीर पर हैरानी जताते हुए लिखा- क्या सीन है। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- क्या क्या देखना पड़ रहा है अच्छा है मैं अंधा हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बीच में शेख की जगह विवेक ओबरॉय को होना चाहिए था। वहीं बहुत से फैंस ने आश्चर्य करते हुए लिखा- क्या गजब की तस्वीर खींची है।
इससे पहले भी कई पार्टीज में सलमान और अभिषेक का आमना सामना हुआ है लेकिन अक्सर दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करते ही नजर आते थे। हालांकि आईफा में दोनों का ये अंदाज देखकर लग रहा है कि वो अब पुरानी सभी बातों को भूल जाना चाहते हैं। हालांकि ऐश्वर्या भी आईफा में मौजूद थीं लेकिन वो सलमान से दूर ही रहीं। उनकी अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ तस्वीरें और डांस वीडियो सामने आ रहे हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन सलमान खान से प्यार करती थीं औऱ खबरें थीं कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि सलमान के पोजेसिव और अग्रेसिव व्यवहार से ऐश्वर्या काफी परेशान हो गई थीँ। ऐश्वर्या ने सलमान पर हाथ उठाने का भी आरोप लगाया था फिर लंबे विवाद के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक से जुड़ा लेकिन उन्होंने विवेक को सिर्फ दोस्त बताया। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। अब ऐश्वर्या अपना परिवार और करियर दोनों बखूबी संभालती हैं।